Faridabad/Alive News: थाना तिगांव क्षेत्र में युवक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग के मामले में अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 जून 2026 की शाम की है, जब कुछ युवक तेज रफ्तार कार में गांव भुआपुर निवासी एक परिवार के घर के बाहर चक्कर लगा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और परिवार के सदस्य पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
कुछ देर बाद आरोपी दोबारा अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस मामले में थाना तिगांव में केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
पूछताछ में सामने आया कि विवाद के बाद आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।
पुलिस ने एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

