June 25, 2026

पीजी और किराए के आवासों के फायर ऑडिट की मांग

Noida/Alive News: लगातार बढ़ रही आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सेक्टर-55 के निवासियों ने क्षेत्र में संचालित पीजी और किराए के आवासों का फायर ऑडिट कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से सेक्टरवासियों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की जांच नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। निवासियों ने मांग की है कि सभी पीजी और किराए के आवासों का फायर ऑडिट कराया जाए तथा वहां अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सेक्टर निवासी डॉ. नीरज शर्मा ने कहा कि जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।