Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधीर (उम्र 39) निवासी गांव गोच्छी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 22 जून को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-63 क्षेत्र में अवैध नशा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह करीब 4,000 रुपये में 400 ग्राम गांजा दिल्ली के तिलक ब्रिज क्षेत्र से खरीदकर लाया था। बरामद गांजा में से कुछ हिस्सा बेचने की तैयारी थी, इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

