June 18, 2026

तिलपत में योग जागरूकता यात्रा, ग्रामीणों ने लिया नियमित योग का संकल्प

तिलपत गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व निकाली गई योग जागरूकता यात्रा

Faridabad/Alive News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व फरीदाबाद के तिलपत गांव में आयुष विभाग की ओर से योग जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “योग युक्त, नशा मुक्त” और “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को योग के महत्व की जानकारी दी। योग सहायकों ने नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभ भी बताए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सीमा रानी ने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।