Noida/Alive News: नियमों और पर्यावरण कानूनों की धज्जियां उड़ाकर ग्रीन बेल्ट की मुख्य सुरक्षा दीवार को तोड़ने और कई पेड़ – पौधों को अवैध रूप से काटने के मामले में आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को शिकायत पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
शिकायत पत्र के माध्यम से आरडब्ल्यूए के महासचिव राजीव दुबलिश ने बताया कि भूखंड संख्या बी-46 के मालिक ने ग्रीन बेल्ट की मुख्य सुरक्षा दीवार को अवैध रूप से तोड़ दिया गया है। दीवार टूटने से पूरे सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। साथ ही अब सेक्टर में चोरी-डकैती जैसी वारदातों का होने का खतरी भी पढ़ गया है। काटे गए पेड़ों में नीम, पीपल, बरगद और जामुन जैसे जीवनदायिनी और धार्मिक रूप से पूजनीय माने जाने वाले वृक्ष शामिल है।
वहि आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने इस मामले पर प्राधिकरण को तुरंत संज्ञान लेना के लिए कहते हुए दोषियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही उन पर भारी जुर्माना लगाने को भी कहा ।

