June 12, 2026

आज सीएम योगी ऑनलाइन करेंगे सेक्टर-90 बस डिपो का उद्घाटन

Noida/Alive News: शहर को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को सेक्टर-90 स्थित नए बस डिपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। वही नोएडा सांसद महेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मोरना रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-90 में हाल ही में तैयार किए गए बस डिपो का उद्घाटन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। डिपो और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।