Faridabad/Alive News: मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्रामीण विकास विकास विभाग, हरियाणा चंडीगढ़ की अनुपालना में खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों एवं उप मण्डल अभियंता पंचायती राज, फरीदाबाद की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ग्रामीण आंचल में दिनांक 21 मई 2026 से 27 मई 2026 तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 अनुसार सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके गांव में घर-घर से कुडा उठाने एवं उसका प्रबंधन कूड़े के ढेरो तथा बल्क वेस्ट जैनरेटर की पहचान की जाए।
इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर कूड़े को घरेलू स्तर पर 4 प्रकार के कूडो को घरेलू स्तर पर अलग-अलग करने बारे ग्राम वासियों को जागरूक किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में यदि कही भी कूड़े के ढेर है तो उनकी भी साफ सफाई कराई जानी हैं। इसके साथ साथ नागरिको को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा ना फैलाने हेतू शपथ दिलाकर जागरूक किया जाएगा। इस बारे में ग्राम पंचायत सदस्यों, आंगनवाड़ी वर्करों, व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से सभी ग्राम वासियों को भी कूड़े के उचित प्रबंधन के बारे जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशू डागर, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुमारी आरती, एस.डी.ई. पंचायती राज साबिर एवं विक्की, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक उपेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

