Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में जनगणना को डिजिटल और आसान बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने खुद अपनी ‘स्व-गणना’ करके इस अभियान में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है और इसे एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
मूलचंद शर्मा ने मोबाइल के जरिए अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की। उन्होंने शहर और गांव के लोगों से अपील की कि वे भी इस डिजिटल प्रक्रिया में हिस्सा लें और जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि ‘स्व-गणना’ सिर्फ आंकड़े जुटाने का काम नहीं है, बल्कि इससे भविष्य की सरकारी योजनाएं सही तरीके से बनाई और लागू की जा सकती हैं। सही और सटीक जानकारी से ही योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचता है।
उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि यह प्रक्रिया आसान, सुरक्षित और सभी के लिए सुविधाजनक है। खासकर युवाओं और शिक्षित लोगों से उन्होंने अपील की कि वे अपने मोबाइल से खुद की जनगणना करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
इस मौके पर जनगणना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

