Faridabad/Alive News: जिले की बल्लभगढ़ और तिगांव मंडी में सरसों की सरकारी खरीद आज से शुरू हो गई है। सरकार द्वारा इन दोनों मंडियों को खरीद केंद्र के रूप में चयनित किया गया है।
खरीद की जिम्मेदारी हैफेड एजेंसी को सौंपी गई है। इस वर्ष सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में लगभग 1100 एकड़ क्षेत्र में सरसों की बुवाई की गई है, जबकि 677 किसानों ने “मेरी फसल-मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सरसों की फसल को पूरी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस बार मंडी में आने वाले किसानों के लिए बायोमेट्रिक गेटपास अनिवार्य किया गया है। किसानों के फिंगरप्रिंट मोबाइल के माध्यम से लिए जाएंगे, जिससे खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाया जा स

