March 7, 2026

नौरंगराय तालाब, महावीर पार्क व बाल भवन के लिए नए डीपीआर तैयार: विपुल गोयल

Faridabad/Alive News: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सदन में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर जानकारी देते हुए सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री ने बताया कि नौरंगराय तालाब परियोजना के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से नया विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया गया है, जिसे करीब दो वर्ष की समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी।

महावीर पार्क के विकास के लिए भी नया डीपीआर तैयार किया जा रहा है। वहीं, बाल भवन परियोजना के लिए करीब 22 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार हो चुका है और कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा।