March 7, 2026

421 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 421 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बारे में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 फरवरी को टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-48 हुड्डा ग्राउंड के पास दबिश देकर आमिर खान उर्फ इमरान, निवासी एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 421 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एस.जी.एम. नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब 450 ग्राम गांजा फरीदाबाद में ही एक व्यक्ति से 4,500 रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।