March 7, 2026

शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई: 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से अंग्रेजी और देशी शराब की बड़ी मात्रा बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 फरवरी को थाना तिगांव की टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा। कुलदीप (निवासी कैलीराम कॉलोनी, तिगांव) को 53 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। ऋषि पाल (निवासी जुन्हेडा रोड, तिगांव) को MBK गोल भट्ठा के पास से 7 बोतल और 12 अध्धे अंग्रेजी शराब सहित पकड़ा गया।

इसी तरह, थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने रोहताश (निवासी गांव बुखारपुर) को IMT सर्विस लेन, बुखारपुर रोड के पास से 55 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं, थाना सेक्टर-8 की टीम ने दीपक (निवासी नेहरू कॉलोनी) को पटेल नगर, सेक्टर-4 से 16 अध्धे और 26 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।