March 7, 2026

पुलिस आयुक्त कार्यालय में विदाई समारोह का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21सी में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर नरेश कुमार, इंस्पेक्टर भवर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, एएसआई या इएसआई सुंदर सिंह, एएसआई सहदेव सिंह, अस मोहम्मद, इएसआई अशोक कुमार तथा  इएसआई रविन्द्र कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में यह समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने सेवाकाल में आमजन की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी अधिकारी-कर्मचारी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।