August 25, 2026

अवैध नशा बेचने के मामले में दो आरोपी  गिरफ्तार 

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। 29 जनवरी को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की पुलिस ने अवैध नशा बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 877 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-78 निवासी नंदन सिंह को 490 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-75 से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा भुपानी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीवन नगर पार्ट 2 कबाड़ी मार्केट निवासी  किशना को 387 ग्राम गांजा सहित इंडियन ऑयल पैट्रोल पम्प, जीवन नगर के पास से गिरफ्तार किया है।