March 7, 2026

बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, 1743 संपत्तियों की होगी नीलामी

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर निगम प्रशासन अब उन बकायाधारकों पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है, जिन्होंने संपत्ति सील होने के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है।

नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे लगभग 1743 यूनिट बकायाधारक हैं, जिनकी संपत्तियां सील किए जाने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया गया। अब नगर निगम द्वारा इन संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम नगर निगम की आय बढ़ाने और कर व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। बकाया टैक्स धारकों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर दें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने कहा कि टैक्स भुगतान के लिए पर्याप्त अवसर दिए जा चुके हैं और अब भुगतान न करने वालों को किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।