Faridabad/Alive News: पर्वतीय कॉलोनी चौकी नागला रोड पर स्थित कमल कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट्स की दुकान में बीती रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि यह दुकान पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी से केवल कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित है।
बताया जा रहा है कि कमिश्नर के रात में गश्त के आदेश होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार से बातचीत की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही अज्ञात चोरों की पहचान होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल चोरी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। इलाके के दुकानदारों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

