Faridabad/Alive News: सेक्टर-2 के पास दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सोमवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार रोक दी और बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
पुलिस के अनुसार आईएमटी स्थित एक उद्योग में कार्यरत विकास अपनी आई-20 कार से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। सेक्टर-2 के पास सर्विस लेन से गुजरते समय कार के नीचे से धुआं निकलने लगा। शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन साथ चल रहे अन्य वाहन चालकों ने इशारा कर सतर्क किया। इस पर विकास ने तुरंत सड़क किनारे कार रोक दी।
कार से उतरकर देखने पर आग लग चुकी थी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और अग्रसेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

