March 8, 2026

सराय ख्वाजा विद्यालय में बाल विवाह के विरुद्ध लोगो को किया जागरूकता

Faridabad/Alive News: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा में शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने की।

जूनियर रेडक्रॉस एवं सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि शिक्षा ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर प्राचार्य मनचंदा, प्राध्यापिका दीपांजलि, जितेंद्र गोगिया, सरिता सहित समस्त स्टाफ ने 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाई। विद्यार्थियों ने न केवल स्वयं बाल विवाह न करने बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाने और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व डायल 112 पर सूचना देने का संकल्प लिया।