August 26, 2026

24 दिसंबर तक लगेंगे फार्मर आईडी कैंप

DC Ayush sinha

Faridabad/Alive News: एग्री स्टैक के तहत किसानों की भूमि से संबंधित समस्त जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसानों की फार्मर आईडी बनाना और रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। यह जानकारी उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने दी।

डीसी ने बताया कि किसानों की फार्मर आईडी निर्माण के लिए जिले भर में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ये कैंप 22 से 24 दिसंबर 2025 तक फरीदाबाद, बल्लभगढ़, तिगांव, दयालपुर, मोहना, गौछी, धौज और बड़खल क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में लगाए जाएंगे, जहां किसान अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।