June 13, 2026

फरीदाबाद के चार थानों की पुलिस ने बस्तियों और वाहनों की गहनता से की जांच 

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने 14 दिसंबर को अल सुबह 5 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक व्यापक कांबिंग ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन थाना खेड़ी पुल, डबुआ, सारन और शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित किया गया।

नेहरू कॉलोनी में थाना डबुआ पुलिस ने 6 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों को वेरीफाई कर कार्रवाई की। इसके अलावा 7 धार्मिक स्थलों पर सघन तलाशी ली गई। जवाहर कॉलोनी में थाना सारन पुलिस ने 75 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है। जिस संबंध में मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त लकड़ी काटने वाले 6 कश्मीरी नागरिकों की पहचान कर वेरीफाई किया गया। थाना के अंतर्गत 9 धार्मिक स्थलों पर सर्च की गई। थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत 11 धार्मिक स्थलों पर सर्च किया गया है। थाना खेड़ी पुल  के अंतर्गत रोहिंग्या बस्ती में जांच पड़ताल की गई।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का सहयोग कर, फरीदाबाद को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।