March 8, 2026

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: 11 दिनों में 519 ठिकानों पर छापेमारी, 80 लोग गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर हरियाणा पुलिस 1 दिसंबर से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चला रही है। इस अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 11 दिनों में 519 जगहों पर छापेमारी की और 80 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 74 मामले दर्ज किए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने17 देसी कट्टे, 4 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 13 किलो 19 ग्राम गांजा, 13.8 ग्राम स्मैक, 706 शराब की बोतलें (646 देसी, 60 अंग्रेजी) और जुआ खेलते हुए मिले 5620 रुपये बरामद किए हैं।

इसके अलावा तीन कुख्यात अपराधियों को भी पकड़ा गया है। 11 दिसंबर की कार्रवाई में नशा तस्करी के मामलों में पुलिस ने पिंटू (सेक्टर-58) को 240 ग्राम गांजा सहित, करण (संजय कॉलोनी) को 306 ग्राम गांजा सहित और उमेश शर्मा (कोसी कला, मथुरा) को 360 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

अवैध शराब बेचने के मामलों में सिकंदर भाटी (सेक्टर-4) को 200 पव्वा व 144 अध्धा देशी शराब तथा 24 अध्धा अंग्रेजी शराब सहित, विनोद कुमार (अजय नगर, ईस्माईलपुर) को 52 पव्वा देशी शराब सहित
गिरफ्तार किया गया।

अवैध हथियार रखने के मामलों में मनोज (नीमका) से एक देसी कट्टा और एक कारतूस, राजेश (राम नगर कॉलोनी) से एक देसी कट्टा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।