March 8, 2026

अवैध देसी कट्टा रखने वाला युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच NIT की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने सूरज, निवासी नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को ओमेक्स मार्केट के पास से पकड़ा। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुंड में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा मथुरा से किसी अंजान व्यक्ति से 3000 रुपये में खरीदा था। आरोपी नशे का आदी है और दोस्तों के बीच शेखी बघारने के लिए यह हथियार लेकर आया था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।