March 8, 2026

पार्षद शेफाली सिंगला ने खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का किया शुभारंभ

Faridabad/Alive News: ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित खाटू श्याम बाबा निशुल्क धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संस्था की सेवाभावना की सराहना की।

निशुल्क यात्रा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर भक्तों को खाटू श्याम धाम के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्था की ओर से यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा सहित सभी व्यवस्थाएं निशुल्क की गईं।कार्यक्रम के दौरान पार्षद शेफाली सिंगला ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सेवाभाव से प्रेरित आयोजन समाज में आस्था और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

संस्था के प्रधान अनुराग शर्मा और महासचिव राधिका बहल ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की व्यवस्था से वे आसानी से खाटू श्याम धाम के दर्शन कर पा रहे हैं, जो अन्यथा उनके लिए संभव नहीं था।

इस अवसर पर बीजेपी फरीदाबाद के जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला ने भी श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। वहीं समाजसेवी करण सिंगला ने बस को हरी झंडी दिखाते हुए मां पथवारी से सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय होने की प्रार्थना