Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के छात्र कुनाल लोहिया (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनके शानदार कौशल, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन खेल भावना ने न केवल प्रतियोगिता में उनकी पहचान मजबूत की बल्कि महाविद्यालय का नाम भी रोशन किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने कुनाल लोहिया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कुनाल के कठिन परिश्रम और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह सफलता संस्थान द्वारा खेल क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

