March 7, 2026

नवीनीकरण के नाम पर उजाड़े गए पेड़ों को मिला जीवनदान

Faridabad/Alive News: लोक निर्माण विभाग द्वारा नवीनीकरण किए जाने के बाद कुछ समय पहले जिन पेड़ो की जड़े खोखली हो गई थी। उनके आस पास मिट्टी डाल दी गई है, ताकि उन पेड़ो को गिरने से बचाया जा सके।

बीके अस्पताल के परिसर में नवीनीकरण के नाम पर पूरा पार्क उजाड़ दिया गया था। जहां खोदाई करके इंटरलॉकिंग टाइल लगाई गई थी। जिस दौरान अस्पताल परिसर में जो पेड़ मौजूद थे। अब हाल के दिनों में जिन पेड़ो की जड़े खोखली हो गई थी उनके आस पास मिट्टी डाल दी है ताकि उन्हें गिरने से बचाया जा सके और उनका विकास हो सके।