Delhi/Alive News: ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। राज्य सरकार के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।
सबसे ज्यादा नुकसान रियो बोनिटो डो इगुआकू शहर में हुआ। यहां आधे से अधिक घरों की छतें उड़ गईं, कई इमारतें ढह गईं, सड़कें बंद हो गईं और बिजली की लाइनें टूट गईं।
इस हादसे में अब तक 437 लोग घायल हुए हैं। वहीं, लगभग 1000 लोग बेघर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 180 से 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी।
दूसरी ओर फिलीपींस में रविवार को ‘फंग-वोंग’ सुपर टाइफून के कारण भारी बारिश, तेज हवाएं चलीं। इसके चलते फिलीपींस के पूर्वी और उत्तरी इलाकों से 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। यहां ऊंची समुद्री लहरों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है।

