March 8, 2026

एचएसईबी वर्कर यूनियन की सभा में विनोद शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के सेक्टर-23 हेड ऑफिस में आज हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी) की एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के प्रधान लेखराज चौधरी ने की, जबकि सचिव मुकेश शर्मा ने संचालन किया।

सभा में विभिन्न सबडिवीजनों के कर्मचारियों ने भाग लिया। हाल ही में बहादुरगढ़ में हुए यूनियन चुनाव में फरीदाबाद सर्कल से विनोद शर्मा को स्टेट का चीफ ऑर्गनाइज़र चुने जाने पर कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर पगड़ी बांधकर, फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी नेताओं संत राम लाम्बा, चौ. वीर सिंह, बी.एस. भंडारी, बृजपाल तंवर समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विनोद शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रदेश के हर कर्मचारी की है और वे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों को जोखिम भत्ता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, समान वेतनमान, फ्री इलेक्ट्रिक यूनिट एलाउंस और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी समाप्त करने जैसी मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद यूनिटों के प्रधान व सचिवों सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।