March 7, 2026

 ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप से लूटी सोने की अंगूठी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Faridabad/Alive News: भगत सिंह कालोनी में ज्वेलर की दुकान से दो महिला सहित तीन चोर सोने की अंगूठी चोरी करके ले गए। भगत सिंह कालोनी के रहने वाले हरिओम वर्मा की बोहरा पब्लिक स्कूल रोड पर चावला कालोनी में ज्वेलर की दुकान है। उसकी दुकान पर दो महिलाओं के साथ एक पुरुष आया। उन्होंने सोने की अंगूठी खरीदने के लिए कई डिजाइन की अंगूठी देखी।

सोने की जगह रख दी पीतल की अंगूठी

इस दौरान उन्होंने एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली और उसकी जगह पर पीतल की अंगूठी लगा दी। अंगूठी लेकर तीनों आरोपी फरार हो गए। हरिओम वर्मा ने इस मामले में थाना शहर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।