March 8, 2026

तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा

Delhi/Alive news: दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को गुरुवार को टेक ऑफ़ करने के तुरंत बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन कंपनी के अनुसार, क्रू को कुछ तकनीकी खराबी का शक हुआ, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

एयरलाइन कंपनी ने बताया कि बोइंग 737-8 ए एयरक्राफ्ट को डिटेल्ड इंस्पेक्शन के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। दिल्ली के इंदिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की जांच चल रही है। एयरलाइन ने यात्रियों की हुई असुविधा को देखते हुए कंपनी दूसरी फ्लाइट से पटना भेजने का इंतजाम किया जा रहा है।

इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमानों में आई दिक्कत

इससे दो महीने पहले भी स्पाइसजेट की उड़ान में तकनीकी खामी देखने को मिली थी। जिसके कारण उसको दिल्ली में उतार दिया गया। इस विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे। इस विमान ने श्रीनगर के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद तकनीकी दिक्कत आई, और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके अलावा अगस्त में दुबई जा रहे विमान को अहमदाबाद में उतारा गया था। उस विमान ने सूरत से टेकऑफ किया था।