March 10, 2026

सराय गवर्नमेंट स्कूल में नो टू क्रैकर जागरूकता अभियान का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार स्वच्छ और हरित दीपावली के लिए विशेष जन अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया। संपूर्ण फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे वायु प्रदूषण का सामना कर रहे स्थानीय निवासियों और समस्त देशवासियों से स्वच्छ और हरित दीपावली मनाने की अपील करते हुए विषैली गैस उत्सर्जित करने वाले घटकों एवं आतिशबाजी का प्रयोग न करने की प्रार्थना की।

विद्यालय की क्लीन एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली अभियान का संयोजन विद्यालय के प्राचार्य एवं जूनियर रेड क्रॉस व सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से किया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को प्रभावहीन करने के लिए विद्यालय द्वारा स्वच्छ एवं हरित दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए जनसाधारण को जागरूक और सतर्क किया जा रहा है हम सभी का यह दायित्व है कि हम स्वच्छ एवं हरित दीपावली मनाते हुए अपने पर्यावरण की प्रमुखता से सुरक्षा करें। 

 जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य विद्यार्थियों ने ग्रीन दीपावली का संदेश दिया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा, प्राध्यापिका गीता, सरिता, सोनिया जैन,  सुशीला, ममता सहित अन्य अध्यापकों ने से नो टू क्रैकर के लिए सभी विद्यार्थियों को पटाखा रहित दीपावली मनाने के लिए जागरूक किया। पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में नेहा शर्मा को प्रथम, मोहिका को द्वितीय और खुशी को तृतीय घोषित किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को शनिवार को असेंबली में पारितोषिक दिया जाएगा।