March 10, 2026

महिला थाना बल्लभगढ़ में “मेंटल हेल्थ प्रोग्राम” आयोजित, पुलिस कर्मियों को दी गई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी

Faridabad/Alive News: 14 अक्टूबर को महिला थाना बल्लभगढ़ में “मेंटल हेल्थ प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देश पर मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद की टीम द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. स्वाति, पुनीत शर्मा और अनुज तोमर ने पुलिस कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। डॉ. स्वाति ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि तनाव, चिंता या अवसाद जैसी समस्याओं में खुलकर बात करना और डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है।

मेट्रो हॉस्पिटल की टीम ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि नियमित ध्यान, सकारात्मक सोच और समय का सही उपयोग मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता और उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को तनाव कम करने और कार्यस्थल पर मानसिक संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि वे खुद और अपने परिवार के मानसिक स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग की ओर से मेट्रो हॉस्पिटल टीम का

धन्यवाद किया गया और आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।