Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने मुजेडी गांव, बल्लभगढ़ निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इस मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के तीन मामले भी दर्ज हैं।
इसी प्रकार क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अगवानपुर गांव निवासी दूसरे आरोपी को बाईपास, एनटीपीसी फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सराय में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

