March 10, 2026

आर.एस.एस.शताब्दी दिवस समारोह में पंच परिवर्तन का दिया मूल मंत्र 

Faridabad/Alive News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) ने अपना शताब्दी वर्ष आज दयालबाग तिकोना पार्क में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता सुनील, फरीदाबाद महानगर कार्यवाहक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि एच.एन. भूटानी जी, प्रेसिडेंट रोटरी ब्लड बैंक रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील ने राष्ट्र को “परम वैभव की ओर ले जाने” का मूल मंत्र देते हुए पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख बिंदु प्रस्तुत किए सामाजिक समरसता, स्वदेशी जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, एवं कुटुंब प्रबोधन। उन्होंने कहा कि इन पांच सिद्धांतों को जीवन में उतारकर ही समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ा जा सकता है।

इस अवसर पर आयोजित पथ संचलन में स्वयंसेवक पूरे गणवेश  के साथ पार्षद गजेंद्र भड़ाना लालाजी और हरेंद्र भड़ाना, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, मंडल अध्यक्ष आनंद कश्यप, महामंत्री हेमचंद कौशिक, तथा देवेंद्र मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी भी विशेष रूप से शामिल हुईं।