March 10, 2026

वार्ड 35 में एडिशनल कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सफाई में लापरवाही पर चेतावनी

Faridabad/Alive News: “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के तहत आज नगर निगम फरीदाबाद की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने वार्ड नंबर 35 का निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-17 मार्केट, सेक्टर-14 पार्क और वार्ड कार्यालय का दौरा कर सफाई व्यवस्था की जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों और किनारों पर पड़े ग्रीन वेस्ट (पेड़ों-पौधों का कचरा) और सी एंड डी वेस्ट (निर्माण मलबा) को तुरंत हटाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। सफाई में लापरवाही बरतने पर उन्होंने सख्त चेतावनी भी दी।

सलोनी शर्मा ने वार्ड कार्यालयों की सफाई पर भी जोर दिया और कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोग कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, ताकि फरीदाबाद को हरियाणा का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जा सके।

इस मौके पर पार्षद सचिन शर्मा, एसडीओ नवीन, सफाई निरीक्षक जगवीर चौहान, भगवानदास और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।