July 5, 2026

वार्ड 38 में चला सफाई अभियान, सी एंड डी वेस्ट हटाकर मिली राहत

Faridabad/Alive News: “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के तहत फरीदाबाद नगर निगम ने वार्ड नंबर 38 में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों के किनारे पड़े सी एंड डी वेस्ट (निर्माण एवं तोड़-फोड़ से निकला मलबा) और कूड़े के ढेर हटाए गए।

सैनिटेशन ऑफिसर (स्पेशल) एशवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर चलाया गया। इस मौके पर पार्षद पति मनोज वशिष्ठ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीश परवाल और जोन इंचार्ज ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

अभियान के तहत गांव भतोला और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर लंबे समय से जमा मलबा हटाया गया, जिससे लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ माहौल मिला।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कूड़ा और मलबा इधर-उधर न फेंके, इसे निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं। सभी ने संकल्प लिया कि “स्वच्छ फरीदाबाद – स्वस्थ फरीदाबाद” के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग देंगे।