Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी काे गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद किया है। दाेनाें आरोपियों को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने पंकज (उम्र21) निवासी गाँव बुड़ेना जिला फरीदाबाद को सेक्टर 17 एरिया से 1 देसी पिस्टल सहित व क्राईम ब्रांच डीएलएफ ने कंचन (उम्र28) निवासी सेक्टर 86 को आगरा कैनाल के पास से 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

