March 10, 2026

ठगी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : निवेश के नाम पर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने खाता उपल्ब्ध करवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आराेपी काे आदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया। कि उसके ऑनलाइन रिव्यु करके पैसे कमाने बारे टेलिग्राम पर एक मैसेज आया। जिसके बाद उसे शेयर मार्केट में निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया गया। और फिर उसने लालच में आकर 40 हजार रूपये ठगों के बताये गये खाता में डाल दिए। फिर उसे कहा गया की लाभ सहित पैसे निकाने के लिए पहले 96 हजार 315 रुपये खाता में डालने होंगे तथा ये पैसे डालने के बाद भी वह पैसे नहीं निकाल पा रही थी। जिसके लिए ठगों ने और पैसों की मांग की जिसपर उसने और पैसे देने से मना कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए कैलास निवासी रामदेवरा जिला जैसलमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।