June 28, 2026

वाहन चाेरी के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लखनपाल निवासी नंगला सोलरा पलवल ने थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को वह ओमेक्स सैक्टर 86 फरीदाबाद में जैपटो का आर्डर लेकर गया था। जहॉ से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई थी जिस पर थाना खेडीपुल में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईंम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने चिराग निवासी एनआईटी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित लेजर वैली पार्क सुरजकुण्ड से गिरफ्तार किया है।