Faridabad/Alive News: अपराध शाखा ऊंचा गांव की पुलिस ने मारपीट करने व गोली मारने के मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को थाना तिगांव में भुआपुर निवासी ओमबीर की शिकायत पर रितिक, सौरव, अंकित, प्रिंस व अन्य के विरुद्ध शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने व गोली मारने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बल्लभगढ़ गांव भुआपुर निवासी सौरभ (उम्र 21) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सौरभ ने बताया कि उसकी शिकायतकर्ता के साथ पुरानी रंजिश है। शिकायतकर्ता को मारने के लिए उसने रितिक को एक देसी कट्टा उपलब्ध करवाया था। जिसे वह मेवात से किसी व्यक्ति से 7000 रुपये में खरीद कर लाया था।

