July 25, 2026

मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा बॉर्डर की पुलिस ने मारपीट करके मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार लक्कड़पुर दुर्गा विहार निवासी जुगल ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 या 12 अगस्त की रात को जब वह अपने दोस्त के साथ बल्लभगढ़ से पहलादपुर जा रहा था। जब वो मथुरा-दिल्ली रोड सेक्टर 37 के पास पहुंचे तो करीब पांच  लड़को ने उनका रास्ता रोक लिया जिसके बाद उनके साथ मारपीट की और उनसे एक फोन व मोटरसाईकिल छीन कर भाग गये। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश  गौतम बुद्ध नगर धनौरी निवासी अजय (उम्र 22) व फरीदाबाद सेक्टर-18 भीम बस्ती निवासी गोलू (उम्र 29)  को गिरफ्तार किया है।

पुलिस  पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बेरोजगार है और नशा करने के आदी है। नशा पूर्ति के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।