Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच एबीटीएस की पुलिस ने गांव तिलपत में फायर कर हत्या का प्रयास करने के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार किया है। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। जिसके विरूद्ध मारपीट, छीना झपटी, लुट, व हत्या के प्रयास सहित 8 मामले दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई की रात को गांव तिलपत में जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। जिस संबंध में ओम प्रकाश निवासी गांव तिलपत, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया। कि 30 जुलाई रात में शिकायतकर्ता के घर के बाहर आवाजे सुनाई दी, बाहर आकर देखा तो तीन लड़के खडे़ हुए थे, जिनके पास हथियार थे। जिन्होंने शिकायतकर्ता का नाम पुकारा और फायर कर दिया। इसके बाद वो गाडी में बैठे और दो फायर कर वहां से भाग गये।
क्राईंम ब्रांच एबीटीएस फरीदाबाद की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस (उम्र25) निवासी नगंला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता व नितिन ,रोहत की कहा सुनी हुई थी। जिस बारे नितिन ने आरोपी प्रिंस व विकाश को बताया और नितिन ने कहा कि ओमप्रकाश को देखते है इसके बाद 29 जुलाई को आरोपी नितिन रोहत ने प्रिंस व विकाश को बुलाया और रात को आरोपी नितिन कहा सुनी की रंजिश रखते हुए प्रिंस व विकाश को गाडी में साथ लेकर शिकायतकर्ता के घर गांव तिलपत गये। जहां पर आरोपी प्रिंस ने तीन फायर किये और वहां से भाग गये। आरोपी प्रिंस की जानकारी नितिन रोहत किया से जेल में हुई थी। प्रिंस दिसम्बर 2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया है।

