March 10, 2026

फरीदाबाद में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और फुल ड्रेस रिहर्सल के मौके पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त दोपहर 2 बजे तक फरीदाबाद शहर और फरीदाबाद से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक फरीदाबाद शहर और फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

दूध, फल-सब्जी, खाद्य सामग्री, दवाइयां और मेडिकल सप्लाई, अग्निशमन, एंबुलेंस, पुलिस व आपातकालीन सेवा वाहन, ईंधन ले जाने वाले टैंकर और प्रशासन से अनुमति प्राप्त विशेष वाहनों को छूट दी जाएगी।

प्रतिबंधित मार्ग: बदरपुर बॉर्डर, प्रहलादपुर, करणी सिंह शूटिंग रेंज, सूरजकुंड गोल चक्कर, दुर्गा बिल्डर, मीठापुर, मांगर चौकी, डेरा फतेहपुर दिल्ली, सेक्टर-30 कट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सीकरी, एनएच-19 (पलवल रोड), एलसन जेसीबी चौक और सभी छोटे-बड़े मार्ग।

ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। यातायात सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2267201 और 0129-2225999 जारी किए गए हैं।