June 13, 2026

वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी काे गिरफ्तार किया।आरोपी एक कंपनी में काम करता है तथा कंपनी से अपने घर आने जाने के लिए उसने यह मोटरसाईकिल चुराई थी। आरोपी से मोटरसाईकिल बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-58 में सोनू निवासी दीपा कॉलोनी, सेक्टर-58, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 अगस्त 2024 को झाडसैतली ट्रांस्पोर्ट नगर में किसी काम से गया था। जब उसने वापिस आकर देखा तो पाया कोई नामपता नामालूम व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

क्राईम ब्रांच एबीटीएस ने कार्रवाई करते हुए अदनान मंसूरी (उम्र22) निवासी गांव स्वासपुर जिला सम्बल उ.प्र. हाल गोपी कॉलोनी ओल्ड फऱीदाबाद को प्याली चौक फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।