September 23, 2026

जुन्हैडा गांव में फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने गांव जुन्हेड़ा में जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया आराेपी अपनी गाड़ी में अन्य आरोपितों के बैठाकर गांव जुन्हेड़ा में गए थे और वहां पर लड़ाई झगड़ा किया था।आरोपियों को कल आदत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा‌।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तिगांव में मनीष निवासी जुन्हैडा ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसका भाई श्रीकांत तीन साल पहले गौरव वासी गांव अटाली के जिम में जाते थे। उस समय प्रदीप नाम के लडके का झगडा गौरव से हो गया था। जिसके बाद प्रदीप उनका दोस्त बन गया। 3 अगस्त को शिकायतकर्ता का जन्मदिन था और वह अपने भाई श्रीकांत, दोस्त प्रदीप व अन्य साथियों के साथ अटाली गांव के एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी वहां पर अटाली गांव के कुछ लड़के आ गये और 3 वर्ष पूर्व गौरव के साथ में झगड़े के मामले में गाली गलौज कर प्रदीप के साथ झगडा करने लगे। जिस पर शिकायतकर्ता अपने साथियों सहित वहां से निकल कर अपने गांव चले गए। कुछ समय बाद गौरव का उसके पास फोन आया और धमकी देने लगा। फिर गौरव अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के गांव जुन्हैडा में आये और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिस पर थाना तिगांव में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

क्राईंम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने अंकित उर्फ लंबू (उम्र25)पुत्र महेंद्र सिंह व दिनेश उर्फ दिन्नू (उम्र34)पुत्र महेश निवासी गांव अटाली थाना छायंसा फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।