Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने बल्लभगढ़ आदर्श नगर निवासी विकास को एक देसी पिस्टल व 2 कारतूस सहित फरीदाबाद गांव सेहतपुर से, क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने फरीदाबाद खेड़ी कलां गांव निवासी अमित को एक देसी कट्टा सहित चंदीला चौक से, क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने फरीदाबाद गोच्छी निवासी आरिश को एक देसी कट्टा सहित गांव गोच्छी से तथा क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने पर्वतीय कॉलोनी निवासी दिनेश को एक देसी कट्टा सहित सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

