March 7, 2026

एक आधार कार्ड पर दस पौधे लें नि शुल्क और बढ़ाए शहर में हरियाली  

Faridabad/Alive News : पूरे शहर में इस वर्ष वन विभाग एक लाख से अधिक  पाैधे लगाएगा। सामाजिक संस्थाओ, पंचायताें , आरडब्ल्यूए, निजी व राजकिय स्कूलाें तथा कालेजाें की सहायता से वन विभाग पाैधाराेपण अभियान काे सफल बनाएगा। इसके लिए लाेगाें। काे सुचित किया जा रहा है। एक आधार कार्ड पर दस पाैधे निश्शुल्क दिए जाएंगे।

वन विभाग की नर्सरी से काेई भी व्यक्ति पाैधे प्राप्त कर सकता है। हर वर्ष मानसून में वन विभाग की ओर से पाैधाराेपण अभियान चलाया जाता है। वन विभाग ने दस वर्ष पूरे शहर में एक लाख 250 पाैधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जबकि वर्ष 2024 में 1. 63 लाख, वर्ष 2023 में करीब दाे लाख पाैधे लगाए गए थे। वन विभाग के कर्मचारी पाैधाराेपण कर इसकी देखभाल करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि जगह चिन्हित करके पाैधे लगाए जाते हैं। अरावली वन क्षेत्र के अलावा अलग – अलग हिस्साें में बरगद, पीपल, नीम, कनेर, पीपड़ी, अमरुद, गुड़हल, जामून सहित अन्य फल व छायादार पाैधे लगाए जाएगें।

इसकी शुरुआत अगले सप्ताह से हाेगी। हालांकि विभाग ने लाेगाें काे 25 जून से बाद पाैधे वितरित करने शुरु कर दिए हैं। एक दिन में तीन हजार से 15000 तक पाैधे लाेग लेकर जाते हैं। सामाजिक संस्थाएं और निजी तथा सरकारी स्कूल सूबसे ज्यादा पाैधे लेकर जाते हैं। सामाजिक संस्थाएं और निजी तथा सरकारी स्कूल सबसे ज्यादा पाैधे लगाए भी जाते हैं, लेकिन देखरेख नहीं हाेने पर सूख जाते हैं।

वन विभाग की ओर से अगले सप्ताह से शहर के विभिन्न हिस्साें में पाैधे लगाए  जाएंगे। इसमें सामाजिक संगठनाें, स्कूलाें और कालेजाें की सहायता ली जाएगी। शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पाैधाराेपण अभियान चलाया जाएगा।
– राजवीर, उपाधीक्षक, वन विभाग