Faridabad/Alive News: विश्व पृथ्वी दिवस उपलक्ष्य पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड (एचएसबीबी) ने जिले के ग्राम पंचायत कोट स्थित स्प्रिंग वैली और गांव मांगर बनी का सर्वेक्षण किया गया। यह पहल इन स्थलों को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किए जाने की संभावनाओं के तहत की गई।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सदस्य अतुल सचिव श्रियास्कर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि इस क्षेत्र को जैव विविधता पार्क के रूप में भी विकसित किया जा सकता है, जिससे न केवल इसका संरक्षण होगा बल्कि पारिस्थितिकी पर्यटन, शिक्षा और अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि “स्प्रिंग वैली और मांगर बनी जैसे स्थलों की जैव विविधता केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण धरोहर है। इनके संरक्षण के प्रयास हमारी भविष्य की पीढ़ियों को एक संतुलित और समृद्ध पर्यावरण देंगे।”
बोर्ड के सदस्य सचिव अतुल श्रियास्कर तथा विनोद कुमार कड़वासरा ने दोनों स्थलों का निरीक्षण कर वहाँ की पारिस्थितिकी, वनस्पति, जल स्रोतों एवं जीव-जंतुओं की विविधता का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान अति प्राचीन आनंद झरना मंदिर के दर्शन किए साथ ही स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर जैव विविधता के संरक्षण में जन भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
निरीक्षण के दौरान हरियाणा वन विभाग के फरीदाबाद के रेंज अधिकारी अफजल खान, जिला समन्वयक टीम से रूपाली राय, अंशुल और संदीप तेवतिया भी शामिल हुए।