March 14, 2026

अनियमितता पाए जाने पर सीएम फ्लाइंग ने ट्रक ड्राइवर पर लगाया जुर्माना

Faridabad/Alive News: अनाज मंडी मोहना से बिना गेट पास जा रहे दो ट्रकों पर 20 हजार का जुर्माना लगाया है। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग द्वारा देर रात कार्यवाही की गई। दोनों ट्रक ड्राइवरों से सभी कागजातों की बारीकी से जांच हुई।

सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के मुताबिक सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न उड़नदस्ता उप निरीक्षक सतीश कुमार ने पुलिस के साथ अनाज मंडी मोहना से पलवल की तरफ जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान ट्रक नंबर RJ -14 GJ-3834 और UP -81CT-0552 में ले जा रहे गेहू के काग़ज़ात की जांच की गई। चालक नरेश कुमार ने दस्तावेज पेश किये लेकिन वाहन का मंडी से जारी गेट पास पेश नहीं कर सका।

वहीं दूसरे चालक सुरिंदर मौका पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मंडी फीस चोरी के शक में एक वाहन को थाना छायसा में खड़ा कराया गया। दूसरा ट्रक ख़राब होने के कारण रोड पर स्थानीय पुलिस की निगरानी में खड़ा कराया गया। जांच के बाद पाया गया कि दोनों वाहन मंडी से गेट पास जारी किए बिना ही मोहना मंडी से पलवल की तरफ जा रहे थे। मार्केट कमेटी के अधिकारियों द्वारा दोनों वाहनों पर गेट पास जारी कराये बिना मंडी से बाहर निकलने पर 10 -10 हजार का जुर्माना लगाया गया।