March 15, 2026

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: एनआईटी नम्बर-2 से एक्टिवा स्कूटी चोरी करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पटौदी निवासी शंकर के रूप में हुई है। आरोपी से स्कूटी बरामद की है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बी.के अस्पताल गार्द में कोरनटाईन किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शंकर उर्फ पराटा है आरोपी मूल रुप से नेपाल देश के पटौदी जिले के गांव अरगा खाजी आरोपी हाल में फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने अपने सूत्रो से प्राप्त सूचना से प्याली पार्क के पास से स्कूटी एक्टिवा सहित काबू किया है। आरोपी ने स्कूटी एक्टिवा को एनआईटी नम्बर-2 ई-ब्लॉक से बेचने की नियत से चोरी किया था।

आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ती के लिए आरोपी चोरी की वारदातों को अनजाम देता है। आरोपी चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपी जेल से जमानत पर है। आरोपी स्कूटी को बेचने की फिराक में था। आरोपी का अदालत में पेश करने से पहले कोरोना वायरस टेस्ट बी.के. अस्पताल से कराया गया जो पॉजिटिव आने पर बी.के अस्पताल गार्द में कोरनटाईन किया गया है। आरोपी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।