Faridabad/Alive News: घर से परिजनों से लापता हुई 15 वर्षीय नबालिग लड़की को थाना सेक्टर 17 प्रभारी की टीम ने परिजनों से मिलने का सराहनीय कार्य किया है। लड़की से पूछताछ के बाद पाया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और घर से परिजनों से लापता होकर निकली है। पुलिस ने परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए लड़की को उनके हवाले किया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सेक्टर 17 प्रबंधक अपनी टीम पुलिस चौकी सेक्टर 16 के साथ अलग-अलग टीम में रेलवे रोड, संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर 17 में रात्रि गश्त पर थे। जो प्रबंधक थाना की टीम को रात्रि करीब 2:30 पर एक लड़की घूमती हुई दिखाई दी।
लड़की से पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम पता बताया लड़की की उम्र 15 वर्ष है। लड़की ने बताया कि वह अपने घर लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से परिजनों से नाराज होकर आई है। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
गुमशुदा लड़की से माता-पिता के सामने पूछताछ की गई पूछताछ के बाद परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए से कुशल लड़की को उनके हवाले किया। लड़की के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

